Site icon InBestShare

Gem Aromatics IPO : 8% GMP के साथ क्या है निवेशकों के लिए संभावना ?

Gem Aromatics IPO 8% GMP के साथ क्या है निवेशकों के लिए संभावना

Gem Aromatics IPO : खुशबू और स्वाद की दुनिया में अपनी पहचान रखने वाली कंपनी Gem Aromatics Limited 19 अगस्त 2025 से अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने जा रही है। यह आईपीओ 21 अगस्त तक खुला रहेगा और निवेशकों को फ्लेवर व फ्रेग्रेंस इंडस्ट्री में निवेश का एक शानदार मौका देगा। कंपनी के शेयर 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। आइए, इस आईपीओ की खास बातें जानते हैं।

Gem Aromatics Ltd : कंपनी का परिचय

1997 में स्थापित जेम एरोमैटिक्स लिमिटेड एसेंशियल ऑयल्स, एरोमा केमिकल्स और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स की मैन्युफैक्चरिंग में माहिर है। ये प्रोडक्ट्स परफ्यूम, साबुन, टूथपेस्ट और खाद्य पदार्थों की खुशबू में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और ये भारत में ऐसी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के प्रमोटर्स विपुल पारेख, कक्षा विपुल पारेख, यश विपुल पारेख और पारेख फैमिली ट्रस्ट हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है | कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देखें तो भी पता चलता है कि ये दुनिया भर में एसेंशियल ऑयल्स और एरोमा केमिकल्स की सप्लाई करती है।

Gem Aromatics IPO Details : कब, कितना और कैसे?

अब आते हैं मुख्य बात पर। Gem Aromatics IPO 19 अगस्त 2025 को खुलेगा और 21 अगस्त तक चलेगा। अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा और लिस्टिंग 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर होगी। प्राइस बैंड रखा गया है 309 से 325 रुपये प्रति शेयर। हर शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है।

ये आईपीओ बुक-बिल्ट इश्यू है, मतलब प्राइस निवेशकों की डिमांड से तय होगी। कंपनी इस पैसे से क्या करेगी? फ्रेश इश्यू से आए पैसे का इस्तेमाल नए प्रोजेक्ट्स, वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए होगा।

Gem Aromatics IPO GMP : क्या कहता है बाजार?

18 अगस्त 2025 तक GMP 31 रुपये है, मतलब शेयर ग्रे मार्केट में 325 रुपये के ऊपर प्राइस पर 356 रुपये के आसपास ट्रेड हो रहे हैं। इससे लगता है कि लिस्टिंग पर 9-10% का गेन हो सकता है। लेकिन याद रखें, GMP कोई गारंटी नहीं है, ये सिर्फ मार्केट सेंटिमेंट दिखाता है। कुछ स्रोतों में GMP 35 रुपये तक बताया जा रहा है।

जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ फ्लेवर और फ्रेग्रेंस इंडस्ट्री में निवेश का एक आकर्षक मौका है, क्योंकि ये सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, रॉ मटेरियल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बाजार में कॉम्पिटिशन जैसे जोखिम भी हैं। निवेश करने से पहले रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) जरूर पढ़ें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें।

जेम एरोमैटिक्स का ये आईपीओ निवेशकों के लिए खुशबू भरे रिटर्न का वादा करता है, लेकिन सही रिसर्च और समझदारी के साथ ही निवेश करें। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट या स्टॉक एक्सचेंज की साइट चेक करें।

यह भी पढे : Top 5 आकर्षण क्यों Vikram Solar IPO में हो सकता है आपका बड़ा मुनाफा

Exit mobile version